{"_id":"5cbe0f84bdec2214323f588c","slug":"a-lady-hanged-by-home-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Tue, 23 Apr 2019 12:31 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के देवीदयाल का पूरा गांव में रविवार रात पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने फांसी लगाकर जान से दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवीदयाल का पूरा गांव की प्रभावती (29) पत्नी प्रमेश कुमार गृहणी थी। बताया जाता है कि परिवार वालों से किसी बात को लेकर आए दिन उसकी कहासुनी होती थी। रविवार रात प्रभावती भोजन करने के बाद अपने कमरे में गई। सुबह काफी देर तक नहीं निकली तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने कमरे में जाकर देखा तो प्रभावती को फंदे पर लटकती देख उनकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के कारण ही महिला ने खुदकुशी की है। फिलहाल मृतका के मायके वालों ने किसी तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।