फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a drinker death

जहरीली शराब पीने से अधेड़ की मौत

Sat, 29 Apr 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 29 Apr 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के पनारा गोपालपुर गांव में जहरीली शराब पीने से एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ ने गुरुवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति के यहां से खरीदकर कच्ची शराब पी थी। सुबह उसकी लाश बिस्तर पर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। संदिग्ध मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम में जहरीली शराब से मौत की पुष्टि हुई है। इससे पुलिस व आबकारी विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पनारा गोपालपुर गांव निवासी कमलेश कुमार (42) पुत्र झल्लर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कमलेश मजदूरी करने के बाद गांव में बनने वाली कच्ची शराब खरीदकर पीता था। रोज की तरह कमलेश ने गुरुवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति के यहां से कच्ची शराब खरीदकर पी। देर रात वह घर आया और खा-पीकर बरामदे में चारपाई डालकर सो गया। सुबह उसकी पत्नी सरोज देवी उसे जगाने गई तो देखा कि कमलेश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सरोज देवी दहाड़े मारकर रोने लगी तो बड़ा बेटा अजय, सुभाष, दीपांशू, बेटी खुशबू व मनोरमा भागकर मौके पर पहुंची। सुबह करीब दस बजे परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली ेथी। वह शव लेकर गांव के बाहर पहुंच गए थे। इसी दौरान गांव में संदिग्ध मौत होने की सूचना पर पहुंची 100-डॉयल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने से मौत होने का जिक्र डॉक्टरों ने किया है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस व आबकारी विभाग के होश उड़ गए हैं। आबकारी विभाग ने मामले में कार्रवाई की कवायद भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed