फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खिताबी भिड़ंत में विद्या भारती क्रिकेट अकादमी बनी चैम्पियन

खिताबी भिड़ंत में विद्या भारती क्रिकेट अकादमी बनी चैम्पियन

Sat, 29 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खिताबी भिड़ंत में विद्या भारती क्रिकेट अकादमी बनी चैम्पियन
स्पोर्ट स्टेडियम टेंवा में शुक्रवार को तीन दिवसीय पं दीनदयाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें विद्या भारती अकादमी ने मनौरी क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मनौरी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने ऑल आउट होकर महज 73 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें सर्वाधिक 21 रन राहुल कुमार व मो जेब फरान ने 15 रन का योगदान किया। विद्या भारती के विभु, अजय उमेश ने दो-दो तथा मेाहित सिंह ने एक विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे विद्या भातरी के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड बल्लेबाजी करते हुए महज एक विकेट खोकर 74 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। इसमें अंबुज ने 38 व अतुल ने नाबाद 24 रन बनाए।
विज्ञापन


विजेता तथा उप विजेता टीम को ग्राम विकास अधिकारी मो नसर ने ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, क्रिकेट प्रशिक्षक परवेज आलम, राम रतन कुशवाहा, योगेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, राम कैलाश पाल, राजबहादुर मिश्रा, सुशील पटेल समेत तमाम क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed