फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ग्राम प्रधान के पति से ढाई लाख की लूट

ग्राम प्रधान के पति से ढाई लाख की लूट

Fri, 27 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के पति से ढाई लाख की लूट
ग्राम प्रधान के पति से ढाई लाख की लूट
विज्ञापन

-मनौरी पॉवर हाउस के समीप बृहस्पतिवार शाम हुई घटना
-पूर्व प्रधान पर घटना अंजाम देने का आरोप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। चरवा के रतगहा गांव के प्रधानपति से बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशाें ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देेते हुए भाग निकले। सरेराह प्रधानपति के साथ लूट की जानकारी होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यूपी-100 के साथ ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित प्रधानपति ने पूर्व प्रधान और उसके साथी पर घटना अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

चरवा के रतगहा गांव का अरविंद यादव प्रधानपति है। बताया कि बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर बीओबी से उसने
दो लाख 66 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। पूरामुफ्ती के मनौरी पावर हाउस के समीप सुनसान जगह पर पहले से खडे़ बाइक सवार ने उसे रोक लिया। पिटाई करने के बाद बदमाशों ने प्रधानपति से रकम लूट ली। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। प्रधानपति के साथ लूट की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने गांव के ही पूर्व प्रधान पर घटना अंजाम देने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत यूपी-100 पुलिस से की। वारदात की सूचना पर पूरामुफ्ती के साथ पिपरी और यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने पीड़ित प्रधानपति से तहरीर लेकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती भास्कर मिश्र ने बताया कि फौरी तौर पर घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed