फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 14 लाख की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 14 लाख की ठगी

Thu, 25 Apr 2019 05:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 14 लाख की ठगी
नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 14 लाख की ठगी
विज्ञापन

कोखराज के बसेढ़ी गांव में रहने वाले युवक हुए ठगी का शिकार, एडीजी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
टेंढ़ीमोड़। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव में रहने वाले दो युवकों से जालसाज ने नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद न नौकरी दिलाई और न रुपया लौटाया। इससे परेशान पीड़ितों ने गुरुवार को मामले की शिकायत एडीजी से की है।

बसेढ़ी निवासी प्रदीप कुमार मौर्य व राजू विश्वकर्मा ने बताया कि परास्नातक की पढ़ाई के बाद वह नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच नवम्बर 2018 में उनकी मुलाकात प्रयागराज के खुल्दाबाद निवासी युवक से हुई। पीड़ितों की मानें तो युवक ने खुद को रेल विभाग के अफसर का बेटा बताया। इसके बाद रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों से सात-सात लाख रुपया ले लिया। बताया कि फरवरी 2019 तक जालसाज आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद रुपया लौटाने की बात कहने लगा। अब रकम मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। उसका फोन भी बंद बताया है। तकादा करने घर जाने पर उसके परिवार वाले भी अपशब्द कहते हैं। पीड़ितों के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत कोखराज पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने प्रयागराज का प्रकरण बताकर कोई कार्रवाई नहीं की। एडीजी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed