फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले को उम्रकैद

मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले को उम्रकैद

Tue, 23 Oct 2018 07:56 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले को उम्रकैद
मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले को उम्रकैद
विज्ञापन

सरायअकिल इलाके में पिछले साल हुई थी घटना
एडीजे ने सुनाया फैसला, 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी ठोंका
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले एक दरिंदे को अदालत ने मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उसपर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी ठोंका। घटना सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में पिछले साल हुई थी।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 19 अप्रैल 2017 को वह अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ अमिया बिनने आम की बाग गई थी। तभी पड़ोसी वहां पहुंच गया। वह मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर खेतों की ओर ले गया। उसके साथ दरिंदगी की। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के बाद सरायअकिल पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। मंगलवार को अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सीताराम वर्मा ने प्रकरण की सुनवाई की। इस दौरान शासकीय अधिवक्ता तीरथ सिंह ने छह गवाहों का परीक्षण कराया। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने दरिंदे को आजीवन कारावास व 20 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई।
विज्ञापन


गुंडा टैक्स वसूली की शिकायत डीएम से
मंझनपुर। विक्रम, ऑटो चालक तौकीद अहमद, अनवर, साजन, अशफाक, मो. इस्माइल, सुरेन्द्र कुमार आदि ने बताया कि मंझनपुर चौराहे पर कस्बे के ही कुछ दबंग उनसे गुंडा टैक्स वसूली करते हैं। प्रतिदिन जबर्दस्ती 30 रुपया लिया जाता है। नहीं देने पर दबंग पिटाई करते हैं। बताया कि पूर्व में इसकी शिकायत डीएम से की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर कोतवाल ने वसूली बंद करा दी थी। इन दिनों दबंग फिर से टैक्स वसूलने लगे हैं। इससे परेशान चालकों ने मंगलवार को फिर जिलाधिकारी से शिकायत की है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नारा निवासी अमन त्रिपाठी ने बताया कि 20 अक्तूबर को उसके गांव में मेला लगा हुआ था। इसमें आयोजित नौटंकी कार्यक्रम मेें उसने चंदा नहीं दिया था। इसी बात से आयोजक नाराज थे। पीड़ित के मुताबिक रात को वह नौटंकी देखने गया तो आयोजकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता इंद्रबाबू को भी पीटा। बताया कि इसकी शिकायत उसी रोज कोतवाली पुलिस से की गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित युवक ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed