फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रिजवी कालेज में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

रिजवी कालेज में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 29 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
रिजवी कालेज में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
करारी के डॉ रिजवी कॉलेज में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों का हुनर दिखाया। चरखा से लेकर घरेलू सामानों के अलावा चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कॉलेज की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


रिजवी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के परिप्रेक्ष्य में नई तालीम विषयक प्रायोगिक शिक्षा अभियान चलाया गया। इसके तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से बने चरखा, गांधी जी के अलावा महान क्रांतिकारियों का चित्र, घरेलू साज-सज्जा के सामानों की प्रदर्शनी लगाई। प्रबन्धक राशिद रिजवी व प्राचार्य डॉ सतीश चंद्र दिवेदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छत्राओं को शीघ्र पुरस्कृत करने की बात कही। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का भी प्रस्तुतिकरण किया। गांधी जी के वेष में छात्रों ने उनकी जीवन की कुछ झलकियां भी दिखाई। कार्यक्त्रस्म का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर डॉ राजेश सक्सेना,डॉ अबूतलहा अंसारी,आनंद गुप्ता,पारस देववंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed