फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   घर में आग लगाकर किशोरी ने दी जान

घर में आग लगाकर किशोरी ने दी जान

Sat, 16 Jun 2018 08:40 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
घर में आग लगाकर किशोरी ने दी जान
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पाता गांव की एक किशोरी ने शनिवार सुबह आग लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पाता निवासी दुज्जे मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी 13 वर्षीय बेटी गुड़िया कक्षा छह की छात्रा थी। शनिवार को परिजन अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। इसी बीच गुड़िया ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन गुड़िया को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आग बुझाने के बाद परिवार वाले उसे नजदीक के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं कोखराज क्षेत्र की एक महिला दो जून को संदिग्ध दशा में आग से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह उसकी सांस थम गईं। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। महिला किन परिस्थितियों में आग से झुलसी थी? इस बारे में परिवार वाले कुछ भी नहीं बोले। कोखराज इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed