फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   8 wounded in road accident

अनियंत्रित होकर विक्रम पलटा, आठ घायल

Tue, 08 Jan 2019 12:53 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहे के समीप सोमवार सुबह मैजिक को बचाने के चक्कर में एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार आठ यात्री घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंझनपुर से सोमवार सुबह एक विक्रम सवारियां भरकर करारी जा रहा था। ओसा चौराहे के समीप अचानक एक मैजिक सामने आ गई। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार मंझनपुर निवासी रामदयाल, शिवमूरत, सिराथू निवासी राजू, उर्मिला, देवनाथ और करारी निवासी विकास, महेश तथा महावीर घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने चीख-पुकार के बीच विक्रम के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद विक्रम चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed