{"_id":"5c656b36bdec224bbb20a1d3","slug":"71550150454-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ पर कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडीओ पर कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडीओ पर कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज
- चार दिन पहले भैला मकदूमपुर के समीप हुआ था हमला
- करारी पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। सरसवां विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर जानलेवा हमले के मामले में करारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वीडीओं ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरसवां विकास खंड में बतौर ग्राम विकास अधिकारी तैनात निखिल सिंह का कहना था कि वह 11 फरवरी को विभागीय काम से मुख्यालय मंझनपुर आए थे। शाम सात बजे के करीब वह अपनी बाइक से समदा नहर पुलिया होते हुए दरियापुर की तरफ जा रहे थे। भैला मकदूमपुर गांव के समीप जैसे ही निखिल सिंह पहुंचे, किसी ने फायर कर दिया। निखिल का कहना है कि वह हेलमेट लगाए थे, इस वजह से गोली उनकी कनपटी को छूती हुई निकल गई। मामले की तहरीर करारी कोतवाली में दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट वीडीओ ने अज्ञात के खिलाफ लिखाई है। मामले की जांच किया जा रहा है। वीडीओ को गुरुवार को बयान के लिए नोटिस भेजा गया था लेकिन वे नहीं आए। घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने फायर के आवाज सुनने की पुष्टि नहीं है। पुलिस घटना को कई बिन्दुओं से जांच कर रही है।
---------
साहब! खुद का बेटा बन गया जान का दुश्मन
- मारपीट से आजिज बुजुर्ग रिश्तेदारी में ले रहा पनाह
- एसपी ने इंस्पेक्टर को दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। साहब! मेरा दुश्मन कोई और नहीं बल्कि खुद का बेटा है। वह आए दिन मारपीट करता है। बेटे की हरकत से आजिज आकर वह रिश्तेदारी में पनाह लेता घूम रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस हैवान बन चुके बेटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
यह करुण पुकार सरायअकिल कोतवाली के चित्तापुर गांव निवासी भोंदू प्रसाद की थी। गुरुवार को भीषण ठंड में वह हाथ में कागज में लिखा प्रार्थना पत्र लिए एसपी प्रदीप गुप्ता के सामने अपनी व्यथा रो रहा था। भोंदू का कहना था कि उसका बेटा धर्मवीर आए दिन उसे प्रताड़ित करता है। अक्सर वह मारपीट करता रहता है। बेटे की हरकत की वजह से वह अपने घर में रह नहीं पा रहा है। मजबूरी में वह रिश्तेदारियों में पनाह लेता है। जिस रिश्तेदार के यहां वह पनाह लेता है, धर्मवीर वहां पर भी पहुंच जाता है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर सरायअकिल को दोनों पक्ष को बुलाकर समझौता कराने का निर्देश दिया।