{"_id":"5bcf2f9bbdec2269a7715fba","slug":"71540304795-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने अगवा कर विवाहिता से की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान ने अगवा कर विवाहिता से की दरिंदगी
Updated Tue, 23 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान ने अगवा कर विवाहिता से की दरिंदगी
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम हुई घटना
पुलिस पर आरोपी को पकड़कर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/सरायअकिल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता को सोमवार शाम कनपटी पर तमंचा सटाकर ग्राम प्रधान ने अगवा कर लिया। इसके बाद अपने नलकूप पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद सांठगांठ कर प्रधान को छोड़ दिया। इससे नाराज पीड़िता व ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सरायअकिल इलाके की एक विवाहिता ने बताया कि सोमवार शाम वह दर्जी की दुकान से कपड़ा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाकर बैठे ग्राम प्रधान ने उसको दबोच लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर प्रधान महिला को पास स्थित अपने नलकूप पर ले गया। वहां गोली मार देने की धमकी देकर दुराचार किया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े को प्रधान असलहा लहराते हुए फरार हो गया। पीड़ित महिला के मुताबिक घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रधान को हिरासत में ले लिया। बाद में सांठगांठ करके कोतवाली से उसे छोड़ दिया गया। बताया कि मंगलवार सुबह तहरीर लेकर जाने पर पुलिस वालों ने पीड़ित महिला के पति व साथ रहे तीन ग्रामीणों को पीटकर कोतवाली में बैठा लिया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण बिफर पड़े। ग्रामीणों ने पीड़िता के साथ एसपी से मिलकर उन्हें घटना से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
--
इनका कहना है
पीड़ित महिला के परिवार का प्रधान से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी पेशबंदी में महिला आरोप लगा रही है। प्रकरण की बारीकी से जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदीप राय, इंस्पेक्टर, सरायअकिल