{"_id":"5bce2475bdec2269c33c4d3b","slug":"71540236405-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की फटकार पर छात्रा ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों की फटकार पर छात्रा ने आग लगाकर दी जान
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा ने रविवार रात मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की 12 वीं की छात्रा थी। बताया जाता है कि साथ पढ़ने वाले पड़ोस के एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने पर रविवार शाम भाई व पिता ने छात्रा को फटकारा था। इसी के बाद गुस्से में छात्रा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। चीखें सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन छात्रा को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आननफानन में आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में छात्रा की सांस थम गई। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। परिवार वालों ने सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि उनकी वीआईपी ड्यूटी लगी है। घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।