फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तमिलनाडु के एनसीसी कैडेट से ट्रेन में लूट

तमिलनाडु के एनसीसी कैडेट से ट्रेन में लूट

Wed, 01 Nov 2017 08:02 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के एनसीसी कैडेट से ट्रेन में लूट
तमिलनाडु के एनसीसी कैडेट से ट्रेन में लूट
विज्ञापन

गम्भीर हालत में भरवारी स्टेशन के पास मिला कैडेट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। तमिलनाडु के एनसीसी कैडेट को जहरखुरानों ने ट्रेन में लूट लिया। गम्भीर हालत में कैडेट को भरवारी स्टेशन के समीप चीखते हुए देखा गया। सूचना के बाद पहुंची रेलवे पुलिस ने कैडेट को अस्पताल में भर्ती कराया।

तमिलनाडु प्रांत के कांजीपुर निवासी राहुल रेड्डी (22) पुत्र शिव रेड्डी एनसीसी कैडेट हैं। पिछले दिनों वह एनसीसी की ट्रेनिंग में इलाहाबाद आए थे। मंगलवार रात उन्हें चेन्नई जाना था। इसके लिए सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से उनका रिजर्वेशन था। पर, जानकारी के अभाव में राहुल छिवकी के बजाय जंकशन आ गए। यहां से वह कानपुर की तरफ जाने वाली सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में बैठ गए। गलत रूट पर सफर की जानकारी होने के बाद वह कानपुर में उतर गए। उसके बाद वापस इलाहाबाद आने वाली ट्रेन पर सवार हो गए। इसी बीच रास्ते में जहर खुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर जहरखुरानों ने जेब में मौजूद नकदी, मोबाइल, वालेट आदि लूट लिया। बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास गम्भीर हालत में वह भरवारी स्टेशन के समीप आउटर पर खड़ी हुई ट्रेन से उतर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली तो एक एनसीसी की वर्दी मिली। भाषाई दिक्कतों के कारण कैडेट के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी। सूचना के बाद पहुंची आरपीएफ कैडेट को साथ लेकर इलाहाबाद चली गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed