{"_id":"6b01b14bb50595ccfd02b186","slug":"scorpio-coming-from-the-wrong-direction-hits-a-scooter-young-man-in-icu-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112656-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उल्टी दिशा से आई स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक आईसीयू में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उल्टी दिशा से आई स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक आईसीयू में
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सुल्तानपुर निवासी देवकांत मिश्रा ने बताया कि 19 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे नॉलेज पार्क-1 में ईशान इंस्टीट्यूट की सर्विस लेन रोड पर यह हादसा हुआ। उसका बेटा दिव्यांशु मिश्रा स्कूटी से कल्चर किंग हॉस्टल के कैफे की ओर जा रहा था। इसी दौरान उल्टी दिशा से आई स्कॉर्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। देवकांत के मुताबिक दिव्यांशु बुरी तरह घायल हो गया। वह होश में नहीं है और आईसीयू में भर्ती है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।