फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   यमुना बालू घाटों पर डीएम-एसपी का छापा

यमुना बालू घाटों पर डीएम-एसपी का छापा

Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
यमुना बालू घाटों पर डीएम-एसपी का छापा
यमुना बालू घाटों पर डीएम-एसपी का छापा
विज्ञापन

अवैध खनन होने पर एफआईआर का अल्टीमेटम
लगातार हो रही छापेमारी से पट्टाधारकों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
महेवाघाट थानाक्षेत्र के तीन बालू घाटों पर बुधवार को डीएम ने एसपी के साथ औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान उन्हें अवैध खनन नहीं मिला। उन्होंने तीनों घाटों के पट्टेधारकों को अल्टीमेटम दिया कि अवैध खनन किया तो सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। डीएम-एसपी के औचक छापेमारी से पट्टेधारकों में दिनभर हड़कंप रहा। जिले में यमुना के आठ बालू घाटों का संचालन एक नवंबर से किया जा रहा है। घाटों का संचालन शुरू होने के बाद से स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं। कहीं पर रास्ते को लेकर शिकायत हो रही है तो कहीं पर सीमांकन से हटकर खनन किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को जिले के उमरांवां, दलेलागंज व जमुनापुर बालू घाटों पर एसपी अशोक कुमार पांडेय के साथ छापेमारी की। इस दौरान डीएम ने पाया कि पट्टेधारक अपने खंड पर ही खनन कर रहे हैं। घाट पर मौजूद पट्टेधारकों को बुलाकर उन्होंने हिदायत दिया कि किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होना चाहिए। ऐसा करने वाले पट्टेधारक के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। दो दिन पहले डीएम ने स्वयं व एसडीएम की टीम लगाकर अवैध खनन की जांच आठों खंडों पर कराई थी। बुधवार की छापेमारी के बाद पट्टेधारकों में हड़कंप रहा। छापेमारी के दौरान डीएम के साथ तहसीलदार मंझनपुर व थानाध्यक्ष मेहवाघाट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
मजदूरी बढ़ाने को लेकर मजदूरों ने रोका काम
महेवाघाट थाने के उमरांवां बालू घाट पर बुधवार को खनन नहीं होसका। घाट पर खनन कार्य में लगे मजदूरों ने पट्टेधारक से मजदूरी बढ़ाने की मांग किया। पट्टेधारक के मना करने पर मजदूरों ने काम बंद कर दिया। इसके चलते घाट पर लगभग सौ ट्रकें बालू खनन शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। घाट पर पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्मा से भी मजदूरी बढ़ाने की मांग की गई। डीएम ने पट्टेधारक से मजदूरों की समस्या दूर करते हुए जरूरी सुविधाएं घाट पर मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर रवन्ना के परिवहन पर वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर
बालू घाटों का औचक निरीक्षण करते समय डीएम मनीष कुमार वर्मा नेट्रक चालकों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कोई भी ट्रक चालक बगैर रवन्ना के बालू का परिवहन नहीं करेगा। बगैर रवन्ना के बालू का परिवहन करते पकड़े जाने पर ट्रक मालिक व पट्टाधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।



नदी की धारा रोकने पर निरस्त होगा पट्टा
तीन बालू घाटों पर औचक निरीक्षण करते वक्त डीएम ने पट्टेधारकों को खनिज नियमों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि घाट पर खनन निर्धारित गहराई में किया जाय। जिन पट्टों के बगल से यमुना की धारा बह रही है उसे किसी भी कीमत पर बाधित न किया जाय। हिदायत दिया कि यमुना की धारा को बाधित करने वाले कारोबारियों का पट्टा निरस्त करने में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed