फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नवजात की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

नवजात की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

Tue, 05 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा
नवजात की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधक को पीटते हुए की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)।
सिराथू के एक निजी अस्पताल में रविवार रात नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल के प्रबंधक को पीटते हुए तीमारदारों ने जमकर तोडफोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को शांत कराया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

करारी की पूनम देवी पत्नी गणेश प्रसाद ने दो दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। रविवार शाम हालत बिगड़ने पर गणेश प्रसाद ने प्रसूता और बच्ची को सिराथू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के मौत की खबर गणेश के रिश्तेदारों को हुई तो वह अस्पताल पहुंचे। परिजनों के साथ रिश्तेदार इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। प्रबंधक सरवर उर्फ राजू ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को समझाते हुए मामला शांत कराया। सुबह दोनों पक्षों ने पंचायत के बाद सुलह समझौता कर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed