{"_id":"5bad2614867a557ebb22e981","slug":"61538074132-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने कब्जा करके बेच दी तालाब की भूमि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने कब्जा करके बेच दी तालाब की भूमि
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील क्षेत्र के ऊनो गांव में शातिरों ने कब्जा करके तालाब की बेशकीमती भूमि का सौदा कर दिया। मामले मेें अधिवक्ता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
ऊनो निवासी अशोक कुमार मिश्र पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि गांव के रामकिशोर को तालाबी नम्बर की भूमि पर पट्टा मिला था। करीब 14 साल पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने पट्टा निरस्त कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने भूमि सुरक्षित कर ली। कुछ दिनों बाद बभन पूरा निवासी रामअभिलाष, दीपक, शशांक व सुशीला ने इस भूमि के साथ आसपास की सरकारी जमीनों पर भी दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया। लगभग चार साल पहले शातिरों ने भूमिधरी बताकर लाखों रुपये में कब्जाई गई जमीन का सौदा कर दिया।
इसकी जानकारी होने पर महीने भर पहले अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने आरोपों की जांच कराई। जांच के बाद बुधवार को अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।