फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान, कोहराम

फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान, कोहराम

Thu, 25 Jan 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान, कोहराम
फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान, कोहराम
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव में बुधवार की दोपहर हुई घटना
शराब के नशे में पत्नी से झगड़ने के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा
फोटो नं-26,27
अमर उजाला ब्यूरो
करारी(कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव में बुधवार की दोपहर फंदे से लटकर एक अधेड़ ने जान दे दी। शव घर के भीतर चुल्ले के सहारे लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। चर्चा है कि शराब के नशे में पत्नी से झगड़ने के बाद उसने इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव निवासी पराग सरोज (45) पुत्र फुल्लर किसान था। बताया जा रहा है कि दो चार महीने से वह शराब के नशे का लती हो गया था। बुधवार की दोपहर वह शराब के नशे में घर पहुंचा और मामूली बात पर पत्नी से भिड़ गया। झगड़े के बाद परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए चले गए। परिजनों के खेत पर जाने के बाद अधेड़ कमरे में जाकर धन्नी के सहारे फंदे से लटक जान दे दी। थोड़ी देर बाद परिवार के लोग घर पहुंचे तो अधेड़ का शव फंदे से लटक रहा था। चर्चा है कि पत्नी से झगड़ने के बाद किसी बात से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ के आत्मघाती कदम उठाए जाने से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


फंदे से झूला शराबी युवक, बची जान
अझुवा(ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के कमासिन गांव का विष्णु (28) पुत्र नत्थू लाल किसान है। बुधवार की शाम शराब के नशे में वह घर पहुंचा और धन्नी के सहारे फंदे से लटक गया। युवक की चीख सुन परिवार के साथ मोहल्ले के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। युवक को फंदे से नीचे उतारते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक ने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया? फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed