फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 28 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

-चरवा के बड़ेगांव के समीप सोमवार सुबह हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा (कौशाम्बी)। बड़ेगांव के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार विक्रम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में विक्रम के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चरवा थाना क्षेत्र के जुगवा डिहवा गांव निवासी मोतीलाल ने सप्ताह भर पहले एक विक्रम खरीदा था। सोमवार को वह परिवार के साथ देवी दर्शन के लिए यमुना पार गया था। घर में मौजूद बड़ा बेटा अजय कुमार (20) परिजनों के जाने के बाद विक्रम लेकर निकल गया। बताया जा रहा है कि वह मूरतगंज की ओर जा रहा था। रास्ते में बड़ेगांव के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार विक्रम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में चला गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी युवक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन



गाड़ी सीखने के शौक ने ले ली युवक की जान
चरवा/मूरतगंज (ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के जुगवा डिहवा गांव निवासी मोतीलाल किसान है। परिवार की जीविका के लिए उसने सप्ताह भर पहले एक विक्रम खरीदा था। बड़ा बेटा अजय विक्रम चलाने का शौक रखता था। परिजनों के घर पर नहीं होने के कारण सोमवार सुबह वह विक्रम सीखने के लिए गाड़ी लेकर गांव के बाहर काजू रोड पर गया। थोड़ी सी चूक और युवक के शौक ने पल भर में उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड्ड में पलटी पूर्व चेयरमैन सिराथू की स्कार्पियो, बचे
सिराथू (ब्यूरो)। नगर पंचायत सिराथू के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद उर्फ भोला सोमवार सुबह स्कार्पियो से मंझनपुर गए थे। दोपहर में वह घर लौट रहे थे। कस्बे के करीब एक आरा मशीन के समीप नीलगाय को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो सड़क किनारे खड्ड में चली गई। हादसे में पूर्व चेयरमैन के साथ रहे अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए सभी को सुरक्षित घर भेज दिया है।



पड़ोसी की दबंगई से सहमी महिला
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा के पुनवार गांव की उर्मिला देवी पत्नी सुन्दर लाल पड़ोसी की दबंगई से सहमी हुई हैं। बताया कि जमीन के लालच में पहले उसके नाबलिग बेटे के खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया और अब उसके घर पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इसकी शिकायत कई बार इलाकाई पुलिस से की गई। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed