फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दरिंदे को पुलिस ने भेजा जेल

दरिंदे को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 29 Sep 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
दरिंदे को पुलिस ने भेजा जेल
दरिंदे को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

-रिमांड पर आरोपी को ले जाएगी हरियाणा की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी के एक गांव में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी सुखराम उर्फ मन्नू को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस के आने पर हुई। हरियाणा में भी आरोपी ने पांच वर्ष की एक बालिका का अपहरण कर दुराचार के बाद हत्या कर दी थी। अब उसे रिमांड पर लेकर हरियाणा पुलिस पानीपत में पूछताछ करेगी।
करारी के एक गांव में सोमवार रात घर के बाहर सो रही आठ वर्षीय बालिका का हरियाणा से आए गांव के ही सुखराम सिंह उर्फ मन्नू लोध पुत्र रामसिंह ने अपहरण कर दुराचार किया था। इसके बाद किलनहाई नदी में हत्या कर उसका शव फेंक दिया था। बुधवार शाम हरियाणा की पुलिस आई तो आरोपी गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को एसपी अशोक कुमार पांडेय ने मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए कहा कि आरोपी साइको है। इसके पहले वह हरियाणा के चांदनीबाग (पानीपत) में रहकर मजदूरी करता था। वहां उसने 17 सितंबर को पांच वर्षीय एक लड़की का अपहरण कर दुराचार किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर 23 को यहां भाग आया था। शराब के नशे में उसने घटना अंजाम दी। कहा हरियाणा पुलिस यहां सुखराम के मोबाइल लोकेशन के आधार पर आई थी। हरियाणा पुलिस के आने पर आरोपी प्रकाश में आया और दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी में हरियाणा पुलिस के साथ ही करारी इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया, इंटेलीजेंस विंग प्रभारी विजय यादव, आरक्षी प्रीतिसिंह व क्रांति ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

-----------------------
सुखराम के सनकीपन से दहशत खाते हैं ग्रामीण
सुखराम सनकी है। वह नशे में आते ही उलूल जुलूल हरकत करने लगता है। इससे ग्रामीण डरते थे। मवेशियों के साथ भी उसने कुकर्म किया था। उसकी इसी हरकत से आजिज आकर ग्रामीणों ने उसको पानीपत भेजा था। वहां भी उसने घटना अंजाम दे दी। उसके इस कृत्य से ग्रामीण नाराज हैं। परिवार वाले भी क्षुब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed