फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सिराथू विधायक के करीबी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, गंभीर

सिराथू विधायक के करीबी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, गंभीर

Sun, 06 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सिराथू विधायक के करीबी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, गंभीर
सिराथू विधायक के करीबी को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

भाजपा नेता पर सिराथू ब्लाक के सामने बाइक सवार युवकों ने किया कातिलाना हमला
सिराथू बाजार से घर लौट रहा था युवक, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू।
सिराथू में शनिवार को बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता क्रांति द्विवेदी उर्फ लल्लू की गोली मार हत्या का प्रयास किया। दाहिने हाथ में गोली लगते ही भाजपा नेता खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद युवक भाग निकले। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। धड़ाधड़ दुकानें बंद होने लगी। पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है। पइंसा पुलिस ने शाम को बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
सैनी कोतवाली के सयारा मीठेपुर गांव निवासी क्रांति द्विवेदी उर्फ लल्लू (40) पुत्र कीर्ति द्विवेदी भाजपा नेता होने के साथ सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल का करीबी भई है। शनिवार को वह सिराथू ब्लाक के सामने साथियों के साथ बैठा था। इसके बाद बाजार सब्जी खरीदने चला गया। सब्जी खरीदकर वह बाइक से घर लौट रहा था। ब्लाक के समीप सीएचसी गेट के रास्ते पर अपाचे सवार बदमाशों ने क्रांति पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। गोली भाजपा नेता के दाहिने हाथ में लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। ब्लाक के समीप बैठे उसके साथी भागकर मौके पर पहुंचे। युवक को सीएचसी में भर्ती कराते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। भाजपा नेता पर कातिलाना हमले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय, एएसपी, सीओ और पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल करते हुए एसपी ने सैनी एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह को बदमाशों की तलाश का निर्देश दिया। उधर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भाजपा नेता पर हुए हमले के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। एसपी ने बताया कि रंजिश में युवक पर हमले की बात सामने आ रही है। पुलिस घटना की तहकीकात और हमलावरों की तलाश कर रही है। पइंसा पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक जगन्नाथपुर का है, दूसरा देवखरपुर गांव का है। इनके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल के दो खोखे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

----------------------------
सैनी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है भाजपा नेता
-हत्या और लूट में जेल जा चुका है क्रांति
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। बाइक सवार युवकों की ताबड़तोड़ गोलीबारी में घायल हुआ भाजपा नेता सैनी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। क्रांति द्विवेदी ने इलाके में कई घटनाएं अंजाम दी हैं। हत्या व लूट के मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। कातिलाना हमले की वजह पुलिस क्रांति की रंजिश मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सयारा निवासी क्रांति द्विवेदी सैनी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था। तीन साल पहले क्रांति ने खूझा निवासी अपने साथी उमेश तिवारी उर्फ मुंशी के साथ परास के सरवर को मौत के घाट उतार दिया था। उसके साथ लूट भी हुई थी। इस मामले में उमेश व क्रांति को पुलिस ने जेल भेजा था। इसके पहले भी उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। क्रांति पर हुए कातिलाना हमले की वजह उसकी रंजिश ही बताई जा रही है। पुलिस ने जिन दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, उनके भी संबंध खूझा गांव से हैं। माना जा रहा है कि वर्चस्व की जंग में यह घटना हुई है। क्रांति विधायक का करीबी था। भाजपा में आने के बाद से क्रांति ने कई बड़े कारोबारियों के कामकाज में दखल देना शुरू कर दिया था। किस वजह से क्रांति पर हमला हुआ है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। सीओ अंशुमान मिश्र का कहना है कि क्रांति हिस्ट्रीशीटर था। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि रंजिश में ही घटना अंजाम दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed