{"_id":"5cb1e416bdec221477610d2d","slug":"51555162134-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर गेहूं के खेत में फेंक दी महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर गेहूं के खेत में फेंक दी महिला की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या कर गेहूं के खेत में फेंक दी महिला की लाश
चरवा कोतवाली क्षेत्र के पकसराई गांव का मामला, रेप की आशंका
नहीं हुई शिनाख्त, लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। क्षेत्र के पकसराई गांव में नदी किनारे गेहूं के खेत में शनिवार सुबह एक महिला की गला रेती हुई लाश मिली। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या से पहले रेप की भी आशंका है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के पकसराई गांव के लोग शनिवार सुबह नदी किनारे गए तो देखा कि गेहूं के खेत में एक करीब 27 वर्षीय महिला की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। महिला ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी खरोच के निशान थे। इसे देखकर हत्या से पहले रेप की आशंका जाहिर की जा रही है। जिस स्थान पर शव पड़ा था। वहां सिर्फ बाइक से अथवा पैदल ही जाया जा सकता है। चार पहिया वाहन जाने का रास्ता नहीं है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है हत्यारे बहाने से महिला को लाए हों, यहां दरिंदगी का विरोध करने अथवा अन्य किसी कारण से हत्या कर दी। लाश काफी हद तक सड़ी हुई थी। कहीं और हत्या कर शव ठिकाने लगाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट आने से पहले पुलिस कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।
--
करारी पुलिस भी हुई हलाकान
मंझनपुर। महिला का शव करारी और चरवा कोतवाली के बार्डर पर मिला। ऐसे में अफवाह उड़ गई कि करारी इलाके में ही लाश पड़ी है। लिहाजा करारी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। बाद में स्थिति साफ हुई तो चरवा पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन
इनका कहना है
मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शिनाख्त होने से पहले इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। पीएम रिपोर्ट में ही रेप की भी पुष्टि हो सकेगी।
अशोक कुमार- अपर पुलिस अधीक्षक