{"_id":"5c263f7fbdec2256d6424dae","slug":"51546010495-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अफसरों के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
ट्रामा सेंटर की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवाने पहुंचे थे अफसर
जेसीबी की मदद से प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराई जमीन
फोटो नं-10
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नेशनल हाइवे किनारे स्थित नरसिंहपुर कछुवा में बनाए जाने वाले ट्रामा सेंटर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंचे अफसरों के सामने एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की सर्तकता के कारण युवक अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका।
शुक्रवार को एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या फोर्स के साथ नरसिंहपुर कछुवा में ट्रामा सेंटर के लिए चिन्हित जमीन से अतिक्रमण हटवाने पहुंची थी। जैसे ही जेसीबी अतिक्रमण पर चलने लगी तो कछुवा निवासी काजू ने अपने शरीर पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जेसीबी से जमीन पर किए गए कब्जे को हटवा दिया गया। अतिक्रमण करने वालों ने हंगामा भी किया लेकिन पुलिस की सर्तकता से उनके मंसूबे सफल नहीं हो सके। इस मौके पर तहसीलदार सिराथू श्याम कुमार, नायब तहसीलदार जीतेंद्र सिंह सहित राजस्व निरीक्षकों की टीम व सैनी कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
------
युवा देश की ताकत, शिवा देश का भविष्य- प्रकाश
मंझनपुर। युवा देश की ताकत है और शिवा देश का भविष्य। जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। यह बाते पंडित दीन दयाल उपाध्याय ट्रस्ट के सदस्य प्रकाश मौर्य ने कही। शुक्रवार को सिराथू के सयारा में भाजयुमों की बैठक के दौरान कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी हैं जिसमें बूथ राजनीति करते हुए शीर्ष तक पहुंचने का मौका मिलता है। सपा परिवारवाद का शिकार होकर रह गई है। भाजयुमों जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि उनका संगठन भाजपा की नर्सरी है। इस मौके पर जिला महामंत्री रिंकू मौर्या, प्रदीप पटेल, राहुल मौर्या, सोनू कुशवाहा, शशांक तिवारी, नीरज मोदनवाल, विवेक, दीपक पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।