फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक के ऊपर फेंका पटाखा, फूटी आंख

युवक के ऊपर फेंका पटाखा, फूटी आंख

Mon, 26 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
युवक के ऊपर फेंका पटाखा, फूटी आंख

विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के जनका गांव निवासी एक युवक के ऊपर 20 नवंबर को बारातियों ने पटाखा फेंक दिया। जिससे उसकी आंख जल गई। पीड़ित ने रविवार को पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।


जनका निवासी तालिब पुत्र अब्दुल रशीद ने बताया कि 20 नवम्बर को पड़ोसी के यहां बारात आई थी। बाराती उसके दरवाजे पर पटाखा फोड़ रहे थे। मना करने पर उन लोगों ने तालिब के ऊपर पटाखा फेंक दिया। जिससे उसकी आंख फूट गई। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने इलाज का खर्च देने की बात कही थी। इसलिए अभी तक किसी से शिकायत नहीं की गई। उपचार के लिए रुपया नहीं मिलने पर रविवार को पीड़ित ने करारी इलाके के थांभा गांव निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। ये युवक बारात में शामिल थे। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed