{"_id":"5bfaed3fbdec22418d7614e6","slug":"51543171391-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिज्ञा संग हैवानियत करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिज्ञा संग हैवानियत करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज की प्रतिज्ञा के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। तबीयत में मामूली सुधार के बाद रविवार को घटना के पांचवें दिन पुलिस ने प्रतिज्ञा का मेडिकल कराया। हैरानी की बात है कि पुलिस पांच दिन बाद भी दरिंदगी करने वाले दोनोें आरोपियों की शिनाख्त नहीं कर पाई है।
स्नातक की पढ़ाई करने वाली प्रतिज्ञा (काल्पनिक नाम) ने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई उसका अपना ही उसके साथ हैवानियत करेगा। 20 नवंबर को कॉलेज जाते वक्त रास्ते से पड़ोसी कस्बे के एक दोस्त ने लिफ्ट देने के बहाने अपने दो साथियों संग उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद जंगल में लेजाकर तीनों दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में तेजाब डालने की धमकी देकर उसके साथ दरिंदगी की थी। फिर भरवारी क्षेत्र में लाकर ट्रेन के सामने फेंक दिया था। जिससे प्रतिज्ञा का दाहिना हाथ कट गया। प्रतिज्ञा को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के मुताबिक उसकी तबीयत में अब मामूली सुधार हुआ है। हालांकि स्थिति खतरे से बाहर है। मामले में प्रतिज्ञा के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पुलिस मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। बाकी दो आरोपी पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। रविवार को प्रतिज्ञा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। परिजनाें की मानें तो मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। फरार चल रहे दो दरिंदे कब पकड़े जाएंगे , इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी से क्यों नहीं पूछा नाम
घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने प्रतिज्ञा से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ लिया था। शायद पूछताछ किए बिना ही उसको जेल भेज दिया गया। पूछताछ होती तो बाकी दोनों आरोपियों का नाम पता चल जाता। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि पूछताछ की गई थी। पर, आरोपी ने खुद ही जुर्म नहीं कुबूल किया।
इस मामले में पुलिस शुरूआती दौर से ही सक्रिय है। मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। बाकी दो दरिंदों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
उदयवीर सिंह- इंस्पेक्टर, कोखराज