फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसे में दो जख्मी,चक्काजाम

सड़क हादसे में दो जख्मी,चक्काजाम

Thu, 25 Jan 2018 12:27 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो जख्मी,चक्काजाम
सड़क हादसे में दो जख्मी, चक्काजाम
विज्ञापन

सैनी के भैरोपुर गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा

फोटो नं-21,22

अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली के भैरोपुर गांव के समीप हाईवे पर बुधवार की शाम तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। इसके चलते आधे घंटे तक हाईवे पर अफरातफरी मची रही।
कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी बुधराम बुधवार की दोपहर परसखी गांव में रहने वाले अपने दोस्त राम प्रसाद के साथ गुलामीपुर जा रहा था। रास्ते में सैनी के भैरोपुर गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घायलों को सड़क से बाहर हटाते हुए चक्काजाम कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी बुधराम की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया है। हाईवे पर जाम के चलते वाहनों का काफिला लग गया था।
विज्ञापन




भैंस खोल ले गए चोर
कोखराज(ब्यूरो)। कोखराज गांव निवासी हरीराम पुत्र जयराम ने स्थानीय एक बैंक शाखा से ऋण लेकर एक भैंस खरीदी थी। बताया कि घर के सामने छप्पर के नीचे मवेशी पाल रखा था। मंगलवार की रात बेखौफ मवेशी चोर पशुबाड़ा में बंधी भैंस को खोल ले गए। घटना की जानकारी पशुपालक को सुबह हुई। खोजबीन के बाद थाने पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोतवाली इलाके में सोमवार की शाम खेत की ओर जा रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए थाने पहुंची। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच पड़ताल किया तो मामला असत्य पाया गया। कोतवाल ने बताया कि पुराने विवाद को नया मोड़ देने के लिए फर्जी तरीके से आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed