फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चौकी के भीतर प्रभारी को जानलेवा धमकी

चौकी के भीतर प्रभारी को जानलेवा धमकी

Wed, 20 Dec 2017 06:53 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
चौकी के भीतर प्रभारी को जानलेवा धमकी
चौकी के भीतर प्रभारी को जानलेवा धमकी
विज्ञापन

मारपीट की शिकायत पर जांच पड़ताल के दौरान दिखाई दबंगई
सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी के आरोप में दो पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा के अफजलपुर चौकी के भीतर प्रभारी के साथ अभद्रता करते हुए जानलेवा धमकी देना युवकाें को महंगा पड़ा। मारपीट की शिकायत पर जांच पड़ताल के दौरान मंगलवार को घटना हुई। क्षेत्राधिकारी ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुरवारी गांव निवासी सुखराम को मंगलवार की सुबह दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। दबंगों की पिटाई के बाद पीड़ित शिकायत लेकर चौकी पहुंचा। इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह पीड़ित से पूछतांछ कर रहे थे। इसी दौरान शाकिर लाला व तारीक उनसे झड़प करते हुए भिड़ गया। इस पर चौकी प्रभारी ने विरोध किया तो आरोपी सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट पर अमादा हो गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। इस पर आरोपी चौकी प्रभारी को जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। खुद के साथ हुई घटना की जानकारी प्रभारी ने सीओ सिराथू को दी। देर शाम सीओ अंशुमान मिश्र के निर्देश पर प्रभारी ने आरोपी तारीक और शाकिर लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


दबंगों ने सरेराह मजदूर को पीटा, लहूलुहान
पुरानी रंजिश में कातिलाना हमला करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)
चरवा के सैयद सरावां गांव के मजदूर को बुधवार की सुबह दबंगों ने सरेराह पीटते हुए मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर धमकी देेते हुए भाग निकले। आरोप है कि हमलावरों ने उसको जान से मारने की कोशिश की थी। पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां गांव निवासी मुजम्मिल हुसैन गरीब मजदूर है। पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। बताया कि सुबह वह मजदूरी करने के लिए जा रहा था। गांव के बाहर पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे रोकते हुए बेरहमी से पीट दिया। अधेड़ की चीख सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए अधेड़ की जान बचाई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed