{"_id":"5a186e304f1c1bd1408b8d72","slug":"51511550512-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता,गम्भीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता,गम्भीर
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता, गम्भीर
पति से अनबन के बाद छह बरस से रह रही है मायके में
अमर उजाला ब्यूरो
गोराजू। ससुराल वालों की अनबन से मायके पभोषा में रह रही युवती शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध दशा में आग से झुलस गई। आग से बचाते हुए घर वाले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन चिकित्सालय भेज दिया। चर्चा है कि पति से झगड़ने के बाद विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है।
पश्चिमशरीरा के पभोषा गांव की बबिता देवी की शादी दस साल पहले सरायअकिल के दिया उपरहार गांव में नवनीत से हुई थी। छह साल पहले ससुरालियों से अनबन के मायके आकर विवाहिता दो बेटों के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बबिता का पति नवनीत उसे बुलाने के लिए ससुराल गया था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच रार हो गई। पति के वापस जाने के बाद विवाहिता संदिग्ध दशा में घर के भीतर आग का गोला बन गई। विवाहिता की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आग से बचाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद एसआरएन चिकित्सालय रेफर कर दिया। विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव
सिराथू (ब्यूरो)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का छतविछत शव पड़ा मिला। खेत की ओर गए गांव के लोग शव को देख सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
चायल(ब्यूरो)। पिपरी थाना क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी चंद्रशेषर पुत्र मुन्नीलाल शुक्रवार की सुबह बाइक से चायल बाजार जा रहा था। नईममियां का पुरवा गांव के समीप ओवर टेक के चक्कर में अप्पे से टकराते हुए जख्मी हो गया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।