{"_id":"5a0c40044f1c1b156b8b60d3","slug":"51510752260-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगनी के बाद शादी से इंकार, पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगनी के बाद शादी से इंकार, पांच पर केस
Updated Wed, 15 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगनी के बाद शादी से इंकार, पांच पर केस
एक लाख नगदी और बाइक नहीं मिलने पर तोड़ा रिश्ता, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर जिले के एक परिवार ने मंगनी के बाद शादी से इंकार कर दिया। छह महीने पहले सरायअकिल इलाके के एक युवती की शादी तय हुई थी। तिलक और शादी की तारीख पक्की होने के बाद दांपत्य जीवन की डोर बंधने से पहले टूट गई। बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। बुधवार को युवती के पिता की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रिश्ता टूटने के बाद से युवती के परिजनों का हाल-बेहाल है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता छह महीने पहले फतेहपुर इलाके में तय हुआ था। दोनों परिवार के बीच लेन-देन की बात भी हो चुकी थी। दिसंबर में तिलक और शादी की तारीख भी पक्की हो चुकी थी। बेटी का रिश्ता तय होने के बाद परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। सप्ताह भर पहले युवक के घर वाले फोन करते हुए दहेज में एक लाख रुपये के साथ बाइक की मांग की। इस पर युवती के परिजनों ने असमर्थता जताई तो युवक के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। दहेज लोभी अपनी मांग पर अड़े रहे। बेटी का रिश्ता टूटने से आहत पिता मंगलवार को थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।