फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसे में किशोरी की मौत, चक्काजाम, बवाल

सड़क हादसे में किशोरी की मौत, चक्काजाम, बवाल

Mon, 25 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोरी की मौत, चक्काजाम, बवाल
हादसे में किशोरी की मौत, चक्काजाम, बवाल
विज्ञापन

फोटो...
रविवार सुबह तिल्हापुर मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा
गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ करते हुए किया चक्काजाम, पुलिस अफसरों ने कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
सरायअकिल-इलाहाबाद मार्ग पर तिल्हापुर मोड़ के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही किशोरी को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम करते हुए तोड़-फोड़ शुरू कर दी। बवाल की सूचना पर एसडीएम और सीओ चार थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए किसी तरह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव निवासी अर्जुन साहू गरीब किसान है। उसका बड़ा बेटा संजीत तिल्हापुर मोड़ पर चाय की दुकान खोल रखी है। रविवार की सुबह बेटी आयुशी (13) साइकिल से बैट्री लेने दुकान पर गई थी। वापस आते समय वह जैसे ही सड़क पार करने लगी। इलाहाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मारते हुए किशोरी को कुचल दिया। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। किशोरी की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क पर शव रख चक्काजाम करने के साथ ही ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। बवाल की सूचना मिलते ही एसडीएम चायल अश्वनी कुमार, सीओ चायल चरवा, पिपरी, पूरामुफ्ती और सरायअकिल पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। एसडीएम और सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए शांत कराया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को पट्टे के साथ 6 हजार की सहायता राशि देते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

------------------------
पुलिस के देरी से पहुंचने पर हुआ बवाल
तिल्हापुर मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से किशोरी की मौत की सूचना स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को दी। आरोप है कि घटना के एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क पर हंगामा करते हुए लोगों ने बवाल शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विधायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी दी सहायता राशि
पिपरी के पेरई गांव की आयुषी की मौत की खबर पर चायल विधायक संजय गुप्ता ने प्रतिनिधि को भेजकर पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका सिंह ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए 11 हजार रुपए की सहायता उपलब्ध कराई।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed