फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तिलकोत्सव में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

तिलकोत्सव में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

Sat, 19 Jan 2019 06:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
तिलकोत्सव में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप
तिलकोत्सव में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप
विज्ञापन

सरायअकिल के तिल्हापुर गांव का मामला, सगे भाइयों पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में शुक्रवार रात तिलकोत्सव के दौरान मामूली बात पर पट्टीदार ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

तिल्हापुर निवासी महेश पांडेय पुत्र जगन्नाथ के बेटे मोनू का शुक्रवार रात तिलक था। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान मोनू के भाई राजीव की पट्टीदार धर्मेन्द्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान धर्मेन्द्र ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। मेहमान जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हौसला जुटाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। रात को ही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश भी दी। पर, वो पकड़े नहीं जा सके। सुबह महेश पांडेय ने आरोपी धर्मेन्द्र व उसके भाई रिंकू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed