फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जेठ ने चाकू से गोदकर किया विवाहिता की हत्या का प्रयास

जेठ ने चाकू से गोदकर किया विवाहिता की हत्या का प्रयास

Tue, 18 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
जेठ ने चाकू से गोदकर किया विवाहिता की हत्या का प्रयास
चरवा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में रविवार रात सोते वक्त सिरफिरे जेठ ने एक महिला को चाकू से गोदकर मारने का प्रयास किया। खाना नहीं देने को लेकर वह गुस्साया हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पहाड़पुर सुधवर निवासी विनोद तिवारी किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। आठ रोज पहले रोजगार की तलाश में वह मुंबई गया है। घर पर पत्नी कुसुम अन्य परिवारीजनों संग थी। कुसुम के मुताबिक अविवाहित जेठ प्रमोद से खाना वक्त पर नहीं खाने को लेकर आए दिन उसका झगड़ा होता था। रविवार रात कुसुम खाने के बाद अपने कमरे में सो गई।
विज्ञापन


इस दौरान सेंध काटकर कमरे में घुसे जेठ ने चाकू से उसके मुंह, गर्दन व पेट में ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन खून से लथपथ कुसुम को देख सन्न रह गए। इस बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आननफानन घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना के बाद ही खेत में छिपकर बैठे आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। बतादें कि घटना के बाद कई और तरह की अफवाहें उड़ीं। हालांकि उनमें दम नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना वक्त पर नहीं खाने को लेकर महिला का उसके जेठ से झगड़ा होता था। इसी बात से नाराज जेठ ने चाकू से हमला करके महिला को घायल कर दिया है। कुछ लोगों ने रेप की झूठी अफवाह फैलाई थी। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मुल्जिम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रदीप रॉय-इंस्पेक्टर, चरवा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed