फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चोरी की बिजली से नलकूप चला रहे आठ किसानों पर केस दर्ज

चोरी की बिजली से नलकूप चला रहे आठ किसानों पर केस दर्ज

Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बिजली से नलकूप चला रहे आठ किसानों पर केस दर्ज

विज्ञापन
करारी/ पिंडरा। कनेक्शन कटने के बाद भी कटियामारी कर बिजली का इस्तेमाल करने वालों पर बिजली विभाग की नजर तिरछी हो गई है। गुरुवार को विभागीय टीम ने पिंडरा गांव मे आठ लोगों को कनेक्शन कटने के बाद भी कटियामारी कर बिजली का इस्तेमाल करते पकड़ा है। टीम ने सभी के खिलाफ करारी थाने मे केस दर्ज करवा दिया है।

बिजली विभाग ने घरेलू एवं नलकूप के बडे़ बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला रखा है। अर्काफतेपुर के अवर अभियंता बालकृष्ण तिवारी को पता चला की पिंडरा गांव में कुछ बड़े बकायेदार कनेक्शन कटने के बाद भी कटिया लगाकर नलकूप चला रहे हैं। जेई ने बताया की मोहम्मद शकील पर 70,323 रुपये बकाया है। इसी तरह कैसर जहां पर 75,761 रुपये, मकसूदा बीबी पर 51700 रुपये, आशिक अली पर 51009 रुपये, एकलाख पर 87442 रुपये, गोवर्धन लाल पर 32,874 रुपये, सलीमउद्दीन पर 58,623 रुपये व मो. राशिद पर 51,874 रुपये बकाया है। विभाग ने पिछले दिनों चलाये गए अभियान में इन लोगों का कनेक्शन काट दिया गया था।
विज्ञापन


सभी बकाएदारों को बिजली का बिल जमा करने का अल्टीमेटम भी दिया गया था। पर, बकाया जमा करे बगैर ही सभी कटिया लगाकर नलकूप चला रहे थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed