{"_id":"5af8563c4f1c1be8408b4f1b","slug":"41526224444-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश हुई ‘निराशा’, दहेज में नहीं मिले दो लाख तो नहीं आई बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निराश हुई ‘निराशा’, दहेज में नहीं मिले दो लाख तो नहीं आई बारात
Updated Sun, 13 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चुन्नी का पूरा निवासी एक युवक ने शादी वाले दिन लड़की को फोन कर दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर दी। रुपये नहीं मिलने पर वह बारात लेकर नहीं गया। मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव की निराशा देवी पुत्री हुबलाल का विवाह चुन्नी का पूरा निवासी इंद्रपाल से तय हुआ था। शनिवार को बारात आनी थी। निराशा की मानें तो शनिवार शाम करीब नौ बजे होने वाले दूल्हे ने उसे फोन किया और दहेज में दो लाख रुपये की मंाग की। इसकी जानकारी होते ही कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। रिश्तेदारों ने पंचायत कर लड़के और उसके परिजनों को काफी समझाया। पर वह लोग बारात लेकर नहीं आए। इसके बाद सुबह कन्या के पिता ने सरायअकिल कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई धर्मपाल, जगतपाल, रामपाल व पिता सूरजदीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।