फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जाठी क्रय केंद्र में गेहूं किसानों से लिया जा रहा कमीशन

जाठी क्रय केंद्र में गेहूं किसानों से लिया जा रहा कमीशन

Tue, 24 Apr 2018 07:04 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
जाठी क्रय केंद्र में गेहूं किसानों से लिया जा रहा कमीशन
बारा। शासन-प्रशासन की तमाम कवायदों के बावजूद क्रय केंद्र प्रभारी बगैर कमीशन गेहूं की खरीद नहीं कर रहे हैं। कौशाम्बी ब्लॉक के जाठी क्रय केंद्र में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। यहां एक किसान से कमीशन लिया गया। आरोप है कि विरोध करने पर प्रभारी ने किसान को फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी है। पीड़ित ने डीएम-एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


जाठी गांव में पीसीएफ की ओर से गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। पड़ोसी गांव बारा निवासी शैल कुमार अग्रहरि ने बताया कि पिछले हफ्ते उसने व उसके पिता रामयश ने क्रमश: 30 व 62 क्विंटल गेहूं की बिक्री की थी। उसके 30 क्विंटल गेहूं का भुगतान करने के लिए केंद्र प्रभारी अनिल चौधरी ने 60 रुपये क्विंटल की दर से 1800 रुपये पहले वसूल कर लिए। इसके बाद पिता रामयश के नाम से बेचे गई उपज में उसने कमीशन देने से इंकार किया। आरोप है कि केंद्र प्रभारी ने चार क्विंटल घटाकर 58 क्विंटल की ही चेक थमा दिया। पीड़ित किसान ने 21 अप्रैल को इसकी शिकायत डीएम से की तो केंद्र प्रभारी भड़क गया। आरोप है कि उसने किसान को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। धमकी से सहमे किसान ने मंगलवार को शिकायत एसपी से की। बताया कि केंद्र में कमीशन लेकर ज्यादातर उपज व्यापारियों की खरीदी जा रही है। इतना ही नहीं केंद्र पर किसानों को किसी भी तरह की सुविधाएं भी नहीं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed