{"_id":"5a466cf24f1c1bcd6d8b6cff","slug":"41514564850-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे से नगदी समेत तीन लाख की संपति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे से नगदी समेत तीन लाख की संपति चोरी
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद कमरे से नगदी समेत तीन लाख की संपत्ति चोरी
-सौतेले बेटे-बहू पर लूटपाट करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज (कौशाम्बी)। पुरानी बाजार भरवारी की एक महिला के बंद कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत तीन लाख की संपत्ति पार कर दी गई। महिला ने सौतेली बहू-बेटे पर चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
कोखराज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार भरवारी की रुकैया बेगम पत्नी कबीर अहमद पति की मौत के बाद घर में अकेली रहती है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात उसके सौतेले बेटे और बहू चोरी छिपे घर के भीतर दाखिल हुए। इसके बाद बंद कमरे का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपए नगदी के साथ दो सोने की चैन, कान की बाली, अंगूठी, बर्तन, कपड़ा आदि पार कर दिया। बताया कि सुबह वह जब पैसा निकालने के लिए कमरे की ओर गई तो बक्से का ताला टूटा देख दंग रह गई। सौतेले बेटों से विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शुक्रवार की सुबह थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। हालांकि देर शाम तक पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी थी।