{"_id":"6b05f59c7aeb3504c90d5fd3","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162844-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हॉट मिक्स प्लांट में चाय पी रहे इलेक्ट्रीशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हॉट मिक्स प्लांट में चाय पी रहे इलेक्ट्रीशियन की मौत
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रिवर पार्क के पास स्थित हॉट मिक्स प्लांट में मंगलवार की सुबह चाय पी रहे इलेक्ट्रीशियन देवेंद्र (59) निवासी बिल्होर जिला कानपुर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर जिले के बिल्होर निवासी जितेंद्र ने बताया कि उनके बड़े भाई देवेंद्र दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे का नवीनीकरण कर रही कंपनी के हॉट मिक्स प्लांट में इलेक्ट्रीशियन पद पर तैनात थे। मंगलवार की सुबह साथियों के साथ चाय पी रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द हुआ और जमीन पर गिर गए। साथी कर्मी उन्हें उठाकर जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर चले गए। सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत होने के कारण स्पष्ट नहीं हुआ। उनकी हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई गई।
खेत में ईंख काट रहे किसान की हार्ट अटैक से मौत
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर के रहने वाले किसान मदन सिंह (54) मंगलवार को मुबारिकपुर रोड़ स्थित खेत में ईंख की फसल की कटाई करने गए थे। खेत में ईंख कटाई करते समय अचानक से उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर गए। दोपहर तक वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो वह जमीन पर पड़े हुए थे। परिजन उन्हे चिकित्सक के यहां ले गगए। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिनकी हार्ट अटैक से मौत होने की बात चिकित्सकों ने बताई।