फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   40 sick from the food offerings in Kaushambi

प्रसाद खाने से कौशाम्बी में 40 बीमार

Sat, 06 Jun 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sat, 06 Jun 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। सिराथू के धमावां गांव में प्रसाद खाने से 40 लोगों की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। इनमें 36 लोगों को तो जिला अस्पताल लाया गया। इनमें 23 की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने भर्ती कर लिया है। जबकि अन्य बीमारों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। डाक्टरों के मुताबिक विषाक्त प्रसाद खाने से लोग बीमार हुए हैं। वहीं गांव में फूड प्वाइजनिंग की सूचना लगते ही सीएमओ खुद धमावां पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रसाद खोआ और चावल से बनाया गया था। गर्मी के कारण खोआ खराब होने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन


सिराथू तहसील के धमावां गांव में बृहस्पतिवार को उमाशंकर पांडेय के घर संकठा भवानी की पूजा थी। इसमें गांव की 27 महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। पूजा में शामिल महिलाओं को खोआ, चावल और पंचमेवा से बना प्रसाद पेटभर खाने को दिया गया था। खाने से बचा प्रसाद महिलाओं ने लाकर घर के बच्चों को भी बांटा था। इधर, शुक्रवार की दोपहर पूजा में शामिल एक-एक महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


देखते ही देखते महिलाओं के साथ ही बच्चे भी उल्टी-दस्त करने लगे। इनमें शुभम (8) पुत्र संतोष गुप्ता, रानू (8) पुत्री धीरज कुमार, विमला (35) पत्नी वाचस्पति, शिवानी (7) पुत्री वाचस्पति, विवेक (13) पुत्र अरविंद मिश्र, छाया (25) पत्नी पंकज, अक्षत (3) पुत्र पंकज, पुष्पा देवी (45) पुत्री दुर्गाप्रसाद, मीना देवी (35) लक्ष्मीकांत, शिवदुलारी (40) दुर्गा प्रसाद केसरवानी, उर्मिला देवी (50) पत्नी कल्लू, रेनू (15) पुत्र शिवबाबू पाल, विकास (5) पुत्र उमेश कुमार, अतुल (3) पुत्र उमेश कुमार, रामसंवारी (55) पत्नी छोटेलाल, राजेंद्र कुमार (15) पुत्र रामबाबू, इलावती (50) पत्नी  रामबाबू,  जाह्ननी सिंह ( 5) पुत्री विनय कुमार सिंह, शिवकुमारी (40) पत्नी शिवबाबू,  सरोज देवी (42) पत्नी नागेंद्र कुमार,
विज्ञापन
विज्ञापन

 सिमरन (16) राजेंद्र प्रसाद, प्रतिभा (15) पुत्री रामबाबू, शुभि (7) पुत्री लक्ष्मीकांत, आशा देवी (25) पत्नी अशोक कुमार समेत 40 लोगों की हालत बिगड़ गई।


महिलाओं और बच्चों की हालत बिगड़ने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव में फूड प्वाइजनिंग फैलने की खबर लगते ही सीएमओ डॉ राजकुमार मिश्र भी गांव पहुंचे। सीएमओ ने तबीयत गंभीर देख 36 बीमारों को एम्बुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा। जहां 23 बीमारों की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया गया है। जबकि अन्य बीमारों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि भीषण गर्मी में खोआ खराब होने से लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। दावा किया कि सभी बीमारों की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed