फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   4 badmash arest in police counter

मुठभेड़ में हत्थे चढ़े शातिर लुटेरे

Sat, 16 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
4 badmash arest in police counter
मुठभेड़ में हत्थे चढ़े शातिर लुटेरे
बिजली विभाग के कैशियर से 20 मार्च को तमंचे की नोक पर 6.20 लाख रुपये की हुई लूट का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। यह लूट बदमाशों के एक गैंग ने की थी। शुक्रवार की रात एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान चरवा के सिरियावां मोड़ से इस गैंग के 4 लुटेरों को धरदबोचा। उनके पास से चार बाइक और तमंचा मिला है। वहीं बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने बिजलीकर्मी से लूटी गई रकम में से 1.20  लाख रुपये की बरामदगी भी कर ली है। एसपी ने बताया कि चारों लुटेरे शातिर हैं। इनके खिलाफ लूट, छिनैती और कातिलाना हमले के दर्जनों केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे चरवा थाना क्षेत्र सिरयावां मोड़ के समीप बाइक लेकर चार युवक संदिग्धदशा में खड़े थे। गांववालों को उनके ऊपर शक हुआ तो एसओजी टीम को फोन से सूचना कर दी। टीम ने पहुंचकर इन युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ने का प्रयास किया तो युवक पुलिस टीम पर तमंचे से गोलियां दागते हुए भागने लगे। घेराबंदी करते हुए एसओजी सिपाहियों ने चार युवकों को धर दबोचा। पकडे़ गए युवकों में बब्लू निवासी सैयद सरावां थाना चरवा, मोनू पुत्र समर सिंह और उमाशंकर निवासी मीरापुर थाना करारी, छोटू निवासी उजिहिनी खालसा थाना पुरामुफ्ती शामिल हैं। एसओजी प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक हत्थे चढ़े चारों युवक शातिर बदमाश हैं। उनके पास से चार बाइक, तमंचा और बिजलीकर्मी से लूटे गए रुपयों में से 1.20 लाख रुपये बरामद किया गया है। पूछताछ में इन युवकों ने खुलासा किया कि उन लोगों ने 20 मार्च की शाम चरवा उपकेंद्र में लगे कैंप में बिजली बिल की वसूली करके लौट रहे कर्मी तारा सिंह निवासी मंहगूपुर सरायअकिल से रतगहा गांव के समीप 6.20 लाख रुपये की लूट की थी। एसपी ने शातिर बदमाशों की धरपकड़ करने वाली एसओजी टीम को 5 हजार रुपये पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



लूट की रकम से पूरा करते थे शौक
मंझनपुर (ब्यूरो)। बिजली विभाग के कर्मचारी समेत कइयों को लूटने वाले शातिर बदमाश मोनू, बब्लू, छोटू और उमाशंकर को शौक ने बदमाश बना दिया। एसओजी टीम के हत्थे चढ़े इन बदमाशों ने पूछताछ में राज उगला कि वे लूट की रकम अपना शौक पूरा करने में खर्च करते हैं। बिजली कर्मचारी से लूटे गए 6.20 लाख रुपये में ज्यादातर पैसा उन लोगों ने खर्च कर डाला है। 20 मार्च को लूट के बाद भागे इन बदमाशों ने एक-एक मोटरसाइकिल खरीदी। इसी नई बाइकों से वे राहजनी, छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed