फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क दुर्घटना में जख्मी शिक्षक की मौत

सड़क दुर्घटना में जख्मी शिक्षक की मौत

Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जख्मी शिक्षक की मौत

विज्ञापन
फोटो नं-14,15
सड़क दुर्घटना में जख्मी शिक्षक की मौत
आठ जनवरी की सुबह स्कूल जाते समय अप्पे पलटने पर हुआ था घायल
सोमवार की रात इलाज के दौरान निजी अस्पताल में थमी सांसे, कोहराम

अमर उजाला ब्यूरो
बारा(कौशाम्बी)।
पूर्व माध्यमिक स्कूल रसूलपुर बडगांव में तैनात शिक्षक की सोमवार की रात निजी अस्पताल में मौत हो गई। आठ जनवरी को स्कूल जाते समय शिक्षक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिक्षक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ढेकहाई गांव निवासी ललई सरोज (50) पूर्व माध्यमिक स्कूल रसूलपुर बड़गांव में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। आठ जनवरी की सुबह वह अप्पे से स्कूल जा रहे थे। बारा के समीप अप्पे पलटने से जख्मी हो गए। पीएचसी में इलाज कराने के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार की रात शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव गांव लाने के बाद परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



फोटो नं-13
बेकाबू कार गड्ढे में पलटी, तीन लोग जख्मी
अजुहा(ब्यूरो)।
हाईवे पर अजुहा ससुर खदेरी नदी के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। मैनपुरी जिले के राईद भागांव निवासी अजर अली साथियों के साथ इलाहाबाद जा रहा था। पुल के समीप कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में कार सवार अजर अली (25), मोहम्मद इकलाख (30) और आमिर (28) घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed