फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   12 नम्बर फाइल की संसोधित फाइल-

12 नम्बर फाइल की संसोधित फाइल-

Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
12 नम्बर फाइल की संसोधित फाइल-
जांच अधिकारी के सामने प्रधानपति ने युवक को पीटा
विज्ञापन

अपात्रों के आवास आवंटन की शिकायत पर हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा(कौशाम्बी)। मेडुआ फदीपुर सलेम गांव में मंगलवार को आवास की जांच करने गए अफसरों के सामने प्रधान पति ने युवक को बेरहमी से पीट दिया। युवक ने अपात्रों को आवास देने की शिकायत अफसर से की थी। हंगामा देख अफसर खिसक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
चायल तहसील के मेडुआ फरीदपुर सलेम गांव में आवास आवंटन की शिकायत पर मंगलवार को जांच अधिकारियों की टीम गांव गई हुई थी। बताया जा रहा है कि अफसर ग्रामीणों से जानकारी कर रहे थे तभी प्रधानपति राकेश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। इतने में एक अफसर ने सुनील कुमार पुत्र बच्चू लाल से आवास के विषय में जानकारी की। इस पर सुनील ने कह दिया कि पात्रों को नहीं अपात्रों को आवास आवंटित किया गया है। शिकायत सुन आग बबूला प्रधान पति ने सुनील को अफसरों के सामने पीटना शुरू कर दिया। हंगामा देख अफसर मौके से चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए तहरीर लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। दूसरी तरफ प्रधानपति राकेश पांडेय ने भी शिकायत कर्ता सुनील पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर थाने में दे दी है। कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




गांव देश को स्वच्छ रखने की बच्चों ने ली शपथ
अजुहा(ब्यूरो)। हनुमान इंटर कालेज अजुहा में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत छात्र/छात्राओं ने गांव-देश को स्वच्छ रखने की शपथ खाई। शपथ लिया कि वह घर, मोहल्ले के साथ देख साफ-सुथरा रखेंगे। साथ ही गंदगी से फैलने वाली बीमारी से भी लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजेन्द्र सिंह, शोभना तिवारी, रामलखन, अभिषेक दुबे, धीरज आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed