{"_id":"5a3942c44f1c1bce6d8b4e9f","slug":"31513702084-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। द्वाबा में ठंड का कहर जारी है। सोमवार रात भी ठंड की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
गुजरे तीन दिन से शीतलहर के साथ ठंड बढ़ गई है। इसकी जद में रोजाना लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। सोमवार को सदर तहसील के बक्सीपार गांव निवासी मुन्ना सिंह (40) पुत्र अवधेश सिंह भी ठंड की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि खेतों में काम के दौरान अचानक उन्हें कंपकंपी महसूस हुई। किसी तरह घर आकर जानकारी परिजनों को दी। घेरलू उपचार के बाद भी आराम मिलता नहीं देख परिजन उन्हें इलाहाबाद ले गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पत्नी-बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है।
सड़क हादसे में दो युवक घायल, गंभीर
नेवादा/चरवा(ब्यूरो)। अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक होती देख डॉक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पहली घटना सोमवार की रात चरवा के समीप हुई। सिरसी निवासी छत्रपाल (28) पुत्र तिरसू किसानी करता है। सोमवार की रात वह किसी काम से चरवा जा रहा था। रास्ते में उसकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर पड़े नलकूप पाइप में फंसकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह सरायअकिल के करंचा गांव का रामबली (30) पुत्र शिवनंदन किसानी करता है। मंगलवार की सुबह वह किसी काम से बैगवां गांव गया था। वापस घर लौटते समय रक्सराई चौराहे के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक कुत्ते से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दौड़कर उसे उठाया और इमरजेंसी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया दिया। खबर मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। देर शाम तक युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी।
बेकाबू कार खड्ड में पलटी, बाल-बाल चालक
फोटो-
कड़ा (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के बागवंशी निवासी मो. तस्लीम सोमवार को अपनी कार से इलाहाबाद गया था। रात में घर वापस लौटने के दौरान रास्ते में मर्दानपुर वर्जी के पास बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार तस्लीम बाल-बाल बच गया।