{"_id":"5a2ff65d4f1c1b001c8b864d","slug":"31513092701-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत में बिजली ठेकेदार पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर की मौत में बिजली ठेकेदार पर मुकदमा
Updated Tue, 12 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
किशोर की मौत में बिजली ठेकेदार पर मुकदमा
रविवार की दोपहर हाईटेंशन करंट से हुई थी मौत, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल के चंदूपुर गांव में रविवार की दोपहर हाईटेंशन करंट की जद में आने से किशोर की मौत हो गई थी। जब कि साथी गंभीर रूप से झुलस गया था। मृतक के पिता ने बिजली ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी। सोमवार को सरायअकिल पुलिस ने ठेकेदार और बिजली कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चलें कि सरायअकिल थाना क्षेत्र के चंदूपुर गांव का शशी कुमार (13) पुत्र मुखलाल रविवार की दोपहर साथी नीरज (12) के साथ बकरी चराने के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान वह खंभे से लटक रही हाईटेंशन बिजली की चपेट में आ गया था। करंट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जब कि साथी नीरज अभी भी अस्पताल में जीवन-मौत के बीच जूझ रहा है। गांव में काम कर रहे बिजली ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता मुखलाल ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर सोमवार को सरायअकिल पुलिस ने अज्ञात बिजली के ठेकेदार और कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।