{"_id":"5c54a232bdec22738f51f573","slug":"21549050418-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी को जूते से पीटा, फाड़े कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी को जूते से पीटा, फाड़े कपड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटी को पीटा, युवती के फाड़े कपड़े
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर हुई घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर भूमि पर कब्जा करने का विरोध करने पर पड़ोस के दबंगों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
सैनी इलाके की एक महिला ने बताया कि घर के सामने उसकी भूमि है। इस पर पड़ोसी दबंग कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता की मानें तो गुरुवार दोपहर कब्जे की नीयत से दबंग जमीन में मिट्टी डलवा रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए साथियों संग मिलकर पिटाई कर दी। महिला को पिटता देख उसकी बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। आरोपियों ने युवती के कपड़े फाड़ डाले। अर्धनग्न अवस्था में युवती की पिटाई पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया। मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी इंस्पेक्टर को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।