{"_id":"5b9aba62867a557ff967420e","slug":"21536866914-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने दिनदहाड़े किसान से लूटे 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश ने दिनदहाड़े किसान से लूटे 20 हजार रुपये
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाश ने एक किसान से 20 हजार रुपया लूट लिया। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस लुटेरे की तलाश कर रही है।
अफजलपुर सातोें (मामाशाही) निवासी शिवबालक पुत्र रामदेव किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार दोपहर वह रुपया निकालने बीओबी की स्थानीय शाखा गया था। शिवबालक के मुताबिक लौटते वक्त बैंक के समीप ही पल्सर से आए एक बदमाश ने उसे रोक लिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब में रहा 20 हजार रुपया लूटकर फरार हो गया।
लुटेरे की भागने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि बदमाश की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।