{"_id":"5bfaed4bbdec22418f491ace","slug":"201543171403-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्रम की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के पुनवार चौराहे के समीप रविवार दोपहर विक्रम की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा विक्रम चालक की लापरवाही से हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पुनवार गांव का वीरेन्द्र सरोज (28) पुत्र भइयालाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार को किसी काम से पश्चिमशरीरा से विक्रम पर सवार होकर वह मंझनपुर जा रहा था। बताया जाता है कि पुनवार चौराहे पर उसका कोई दोस्त खड़ा था। उससे मिलने के लिए उसने विक्रम रुकवाया। चालक ने एक दफा गति धीमी की।
इस पर वीरेन्द्र नीचे उतरने लगा। तभी चालक ने स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में वीरेन्द्र गिर गया और विक्रम का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद विक्रम चालक ने ही वीरेन्द्र को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। जांच के बाद पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।