{"_id":"5be1e119bdec2204de740f03","slug":"201541529881-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मी से लूट का करारी पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कर्मी से लूट का करारी पुलिस ने किया खुलासा
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मेड़वारा गांव के समीप तीन दिन पहले रेलकर्मी से हुई लूट का करारी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
पूरामुफ्ती के जनका निवासी गया प्रसाद पुत्र रामविशाल रेलवे में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती प्रयागराज में है। तीन अक्तूबर की रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। मेड़वारा के समीप सड़क किनारे पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें पीटकर 48 हजार रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
सोमवार सुबह करारी इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी संदीप पाल पुत्र मेदीलाल निवासी कोटिया थाना सरायअकिल किसी काम से घमसिरा आया है। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ दबिश देकर इनामी अपराधी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने लूट की घटना को अंजाम देने का जुर्म कुबूल किया है। बताया कि गांव के ही रामू व गौसपुर कटहुला निवासी छोटू पाल उर्फ ओमशंकर के साथ मिलकर रेलवे कर्मचारी को लूटा था। पुलिस ने संदीप को जेल भेज दिया है। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।