फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शहीद की मां के साथ एसडीएम ने गरीबों को बांटे कंबल

शहीद की मां के साथ एसडीएम ने गरीबों को बांटे कंबल

Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहीद की मां के साथ एसडीएम ने गरीबों को बांटे कंबल
शहीद की मां के साथ एसडीएम ने गरीबों को बांटे कंबल
विज्ञापन

फोटो-
चायल (ब्यूरो)। तहसील के फरीदपुर मजरा औधन गांव में मंगलवार को एसडीएम ने शहीद आशीष कुमार मिश्र की याद में उनकी मां के साथ गरीबों को कंबल वितरित किया। ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
फरीदपुर निवासी आशीष कुमार मिश्र वर्ष 2012 में सेना की ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। गांव में उनकी चिता पर परिजनों ने स्मारक बनवा रखा है। मंगलवार को गांव के 21 निराश्रितों को उनकी याद में एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने कंबल वितरित किया। इस मौके पर शहीद आशीष कुमार मिश्र की मां गीता देवी भी मौजूद रहीं। कंबल पाने वालों में गांव के मिट्ठूलाल, अवधेश नारायण, राम किशुन, सतऊ, रामसुमेर, देवकली, भागीरथी आदि शामिल रहे। एसडीएम के हाथों कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन



कड़ा प्रधान के बेटे ने बांटा कंबल
कड़ा (ब्यूरो)। स्थानीय ग्राम सभा के प्रधान पुत्र वहीद अहमद ने मंगलवार को गांव के निराश्रितों को कंबल वितरण किया। कंबल वितरण गांव के नखास चौराहे पर किया गया। कड़ाके की ठंड के दौरान बचाव के लिए कंबल मिलने पर गरीबों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैदपुर घाट पर अवैध खनन की निगहबानी करेगी पुलिस
-डीएम के निर्देश पर एसडीएम की जांच में हुआ अवैध खनन का खुलासा
चायल (ब्यूरो)। पिपरी थाने के सैदपुर यमुना बालू घाट में अवैध खनन की पुष्टि मंगलवार को हुई। जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार व हलका लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। एसडीएम ने रात में हो रहे अवैध खनन की निगरानी करने का निर्देश पिपरी पुलिस को दिया है।
सैदपुर यमुना बालू घाट पर रविवार रात अवैध खनन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। मंगलवार के अंक यह खबर अखबारों में छपी तो डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संज्ञान में लिया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने अवैध खनन की हकीकत खंगालने के लिए नायब तहसीलदार सुरेश शुक्ल व हलका लेखपाल अवधेश नारायण को मौके पर भेजा। दोनों ने जांच रिपोर्ट में अवैध खनन जेसीबी से किए जाने और ट्रैक्टर से परिवहन की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। जांच रिपोर्ट को आधार मानते हुए एसडीएम ने पिपरी पुलिस को अवैध खनन पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है।



फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं
हनुमान इंटर कालेज में हुआ नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम
फोटो-
अटसराय/अजुहा (ब्यूरो)। अजुहा कस्बे के हनुमान इंटर कॉलेज में मंगलवार को नारी सशक्तीकरण एवं सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ईओ नगर पंचायत अंजनी मिश्रा रहीं। इस मौके पर वक्ताओं ने नारी सुरक्षा को लेकर अपने विचार रखे।

अधिशाषी अधिकारी ने महिलाओं को उनकी ताकत याद दिलाते हुए कहा कि-फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार और सुरक्षा के प्रति स्वयं सजग होना होगा। विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा सुधा देवी ने कहा कि आज महिलाओं का शारीरिक व मानसिक दोनाें तरह का शोषण हो रहा है। यदि महिलाओं ने अपने अधिकार को नहीं पहचाना तो आने वाले दिनों में स्थिति बद से बदतर होनी तय है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद चौकी इंचार्ज विनोद मिश्र ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उनकी मदद के लिए 181 हेल्पलाइन चलाई जा रही है। इसका पूरा उपयोग कर पुलिस की मदद लें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह के अलावा रामलखन चौधरी, अभिषेक दुबे, राजेश पांडेय, अजय पांडेय, सर्वेश मोर्य व विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed