फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पति व बेटा घायल

मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पति व बेटा घायल

Mon, 31 Jul 2017 08:14 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पति व बेटा घायल
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पति व बेटा घायल
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला जेल के सामने सोमवार शाम बाइक अनियंत्रित होने से गिरी महिला की मौत हो गई। हादसे में पति व बेटा घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिमशरीरा के चांदेराई निवासी भोला सोमवार की शाम को अपनी पत्नी रेखा (32) व बेटे मोहित को बाइक पर बैठाकर अपनी ससुराल भेलखा जा रहा था। जैसे ही वह जिला जेल के सामने पहुंचा। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे रेखा सड़क पर सिर के बल गिरी और भोला व उसका बेटा मोहित सड़क किनारे गिरे। रेखा को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस आती, रेखा ने दम तोड़ दिया। घायल भोला व उसके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



किशोर ने खाया जहर, गंभीर
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर कोतवाली के सिरचनपुर निवासी छोटू (16) पुत्र रामनेवाज ने सोमवार की शाम को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने जहरीला पदार्थ खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




करंट की चपेट आने से दो बच्चे झुलसे
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर कोतवाली के टेन शाहआलमाबाद के मजरा गंगापारी का पुरवा में एक खंभे के स्टे वॉयर में करंट उतर आया। इससे वहां पर खेल रहे गोविंद (06) और दीप्ति (5) झुलस गए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद गोविंद व दीप्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि स्टे वायर में करंट आ रहा था। जमीन गीली होने के कारण अर्थ बनने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed