{"_id":"593d60f44f1c1b84398b4571","slug":"201497194740-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, भतीजा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, भतीजा जख्मी
Updated Sun, 11 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू।
हाईवे पर सैनी के त्रिलोकपुर गांव के समीप रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
फतेहपुर जिले के धाता गांव का समीर उर्फ संतलाल पुत्र जमुना प्रसाद रविवार शाम बुआ पार्वती देवी (50) को बाइक से इलाज कराने सैनी के किसी गांव जा रहा था। वह जैसे ही हाईवे पर त्रिलोकपुर गांव के समीप पहुंचा तभी कानपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पार्वती देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भतीजा समीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। महिला के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, भतीजा जख्मी
हाईवे पर त्रिलोकपुर गांव के समीप रविवार शाम हुई घटना, परिजनों में कोहराम